जिलाधिकारी उदय भानु त्रिपाठी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ विभिन्न केन्द्रों निरीक्षण किया।

बाराबंकी  27 मई 2019 जिलाधिकारी उदय भानु त्रिपाठी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ विभिन्न केन्द्रों निरीक्षण किया। सर्वप्रथम पीसीएफ जहांगीराबाद का निरीक्षण किया गया। विपणन शाखा के केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले, केन्द्र पर बोरा तथा धनराशि उपलब्ध है। विपणन शाखा मामापुर कुसुम्भा देवा, कैंथी सरैया सहित अन्य विपणन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये। केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले। ट्राली पर लदे गेहूॅ की तौल चल रही थी।
जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये गये कि तत्काल कृषकों से सम्पर्क कर उन्हें केन्द्र पर गेहूॅ ले आने के लिए प्रोत्साहित करें। केन्द्र पर बोरा तथा धनराशि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि गेहूॅ खरीद बढ़ायी जाये। जिन विपणन केन्द्रों पर तौल नहीं हो रही है उन पर तौल की संख्या बढ़ायी जाये। उन्होंने कहा कि किसानों से सम्पर्क करके तौल में वृद्धि लायी जाये। पिछले वर्ष जिन किसानों ने गेहॅू बेचा था, उनसे भी सम्पर्क कर गेहॅू खरीद में वृद्धि लायी जाये। 


Popular posts
राजर्षि टंडन की सत्र 2019-20 की बी0एड0 तथा बी0एड0 (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा आज* उत्तर- प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विवि की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की जायेगी,जिसमें 7819 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image
मुलायम सिंह के खास आदमी हैं आजम खां, इसलिए वह उनका बचाव कर रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह
Image
जेपी होटल में वेडिंग प्लानर ने रचा ऐसा जाल कि फंस गए दूल्हा-दुल्हन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा..
चारबाग की सेकेंड एंट्री पर बनेगा भव्य आरक्षण केंद्र, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं