जहरीली शराब के सेवन से अब तक 17 व्यक्तियों की मृत्यु, मुख्य अरोपी गिरफ्तार


28 मई, 20119 को ग्राम रानीगंज थाना रामनगर, परगना व तहसील रामनगर जनपद बाराबंकी में जहरीली शराब पीने के कारण 29 मई, 2019 को सायं 4 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें छोटेलाल पुत्र घुरू उम्र करीब 55 वर्ष, मुकेश पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 29 वर्ष, रमेश पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 32 वर्ष, सोनू पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 25 वर्ष, सोनू पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम रानीगंज थाना रामनगर के निवासी है। रामसहारे पुत्र मंशाराम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम लोहारनपुरवा मजरे जोरौण्डा, सूर्यबक्श पुत्र रामसमुझ उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम पिपरी महार थाना रामनगर, महेश सिंह पुत्र कप्तान सिंह उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम सेमराय तेलवारी थाना रामनगर, महेन्द्र पुत्र दलगन्जन उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम ततेहरा थाना रामनगर, शिव कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र श्रीराम उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम रानीगंज थाना रामनगर, शिव कुमार पुत्र रामजीत उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम अमराईगांव थाना रामनगर, रामस्वरूप पुत्र श्रीकृष्ण उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम कजियापुर थाना रामनगर, रविशंकर पुत्र रामकुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम रानीगंज थाना रामनगर, हरीलाल पुत्र मनीराम उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रामनगर, ओमकार पुत्र गोकरन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पिपरी मोहार थाना रामनगर, विजय पुत्र रामफेर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी पिपरी मोहार थाना रामनगर, माधवराम पुत्र रामअनुज उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पिपरी मोहार, प्रेम पुत्र राममनोहर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पृथ्वीपुरवा थाना रामनगर बाराबंकी है।
जिलाधिकारी बाराबंकी उदय भानु त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र पुत्र जगमोहन उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम उमरी तथा विनय प्रताप सिंह पुत्र देवी प्रसाद सिंह निवासी ग्राम कटहरी की मृत्यु 27 मई, 2019 को ही हो गयी थी। इनके परिजनों द्वारा बिना पोस्टमार्टम कराये ही दाह संस्कार कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में परिजनों द्वारा इनके शराब के सेवन की बात बताई गई है। जाॅचोपरान्त मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। राजेश पुत्र सालिगराम निवासी ग्राम अकोहरा की मृत्यु के सम्बन्ध में डाक्टर द्वारा बताया गया कि यह पहले से बीमार चल रहे थे तथा 27 मई, 2019 से ही अस्पताल में भर्ती थे। एक अन्य व्यक्ति चेतराम पुत्र श्रीकेशन उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी मुरारीपुरवा थाना रामनगर बाराबंकी की 28 मई, 2019 की रात्रि उपचार हेतु ट्रामा सेन्टर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हुई है, जिनकी मृत्यु का वास्तविक कारद बाद जाॅच ज्ञात हो सकेगा।
ट्रामा सेन्टर केजीएमयू लखनऊ में 44 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। इसके अतिरिक्त कुल 06 व्यक्तियों का बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ, 01 व्यक्ति का राममनोहर लोहिया चिकित्सालय लखनऊ एवं 16 व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय बाराबंकी में इलाज चल रहा है। शराब सेवन से मृत्यु की घटना की जाॅच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मजिस्ट्रीरियल जाॅच की जा रही है। घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों क्रमशः सुनील जायसवाल, शिवम जायसवाल, पीताम्बर को 28 मई को गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त 29 मई को प्रातः 4ः45 पूर्वान्ह पर पुलिस मुठभेड़ में बीस हजार का इनामिया मुख्य अभियुक्त पप्पू जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में अनुज्ञापी व 20 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित मुख्य अभियुक्त दानवीर सिंह को भी 29 मई को गिरफ्तार कर लिया गया है। संलिप्तता के सम्बन्ध में रामतीरथ मौर्या, आबकारी निरीक्षक तहसील रामनगर की भी आज 29 मई को गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है। शेष अभियुक्त मनीष सिंह पर बीस हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।