प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है।

        उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पूर्व विधायक राम गोपाल रावत के नेतृत्व मे विधानसभ  जैदपुर के अन्तर्गत बंग्ला बाजार में आयोजित सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारी कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए उन्होने कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार होकर बुरी तरह परेशान हैं। अखिलेश यादव जी की सरकार ने जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं बनाई थीं, उन्हें भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है।आने वाले चुनाव में भाजपा की बुरी हार होगी और और परिणाम गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के रुप में सामने आएगा। 

विधान परिषद् सदस्य राजेश यादव ने कहा गठबंधन पूरी तरह से जीत रहा है इसलिए भाजपाईयों में बौखलाहट बढती नजर आ रही हैं सपा सरकार में 

अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नं0 की व्यवस्था की थी। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई थी। इस व्यवस्था में किसी को थाना-कोतवाली जाने की जरूरत नहीं थी, 100 नं0 डायल करते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हो जाती और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जाती। इसके लिए पुलिस को तेज रफ्तार इनोवा गाड़िया मुहैया कराई गई थी। महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा भी शुरू की गई थी। इस सेवा की भी व्यापक प्रशंसा हुई थी। भाजपा सरकार बनते ही ये सेवाएं बर्बाद हो गई।  यह सब प्रशासन के संरक्षण में हुआ।  

      पूर्व सांसद रामसागर रावत ने आए हुए सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं व बसपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपकी ताकत से ही हमारी ताकत है आपका एक वोट देश को बचाने में कारगर सावित होगा इसीलिए जरुरी है कि सब लोग इसे अपना चुनाव समझकर लडे और गठबंधन को विजय बनाएं। 

पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने आए हुए सभी समाजवादी व बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपका एक वोट समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा इसीलिए जरुरी है कि अपने वोट का इस्तेमाल गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सुनिश्चित करें। जिला अध्यक्ष हाफीज आयाज अहमद ने कहा कि अब भाजपा के खोखले दावों की कलई खुल चुकी है और जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। जनता को बहकाने की भाजपा लाख कोशिशें कर लें, उसको कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

युवा नेता सदस्य जिला पंचायत इं कृष्ण कुमार रावत ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने कि अपील की। 

इस अवसर पर के के रावत जिलाध्यक्ष बसपा, हफीज अयाज जिलाध्यक्ष सपा ,आयोजक  सच्चिदानंद वर्मा, मुख्तार अहमद शाह, पूर्व विधायक रतन लाल राव, हफीज भारती,शकील सिद्दीकी ,हफीज सिद्दीकी,करुणेश द्विवेदी केडी, पवन वर्मा जिला सचिव, अजय वर्मा बबलू, राजेंद्र वर्मा पप्पू ,सच्चिदानंद वर्मा प्रधान, विजय यादव प्रधान, शिव सिंह प्रधान, हिमांशु सिंह प्रधान, देव सिंह, करण सिंह, मुस्ताक अहमद प्रधान टेरा, राम मनोरथ बीडीसी, अजय वर्मा, रीना यादव पूर्व प्रधान, रवि वर्मा पूर्व वीडीसी, कैलाश यादव, कलीम सिद्दीकी, बब्बू शेख, ज्ञान सिंह यादव, हंसराज प्रधान, बबलू यादव, राम कुमार यादव, हरिकरन यादव, मो बजमी,  मनमोहन सिंह यादव, अंबिका यादव, जितेंद्र रावत, राजेश यादव, पप्पू यादव, नागेश्वर, कबीर, सोनू रावत आदि लोग मौजूद रहे