डा0 भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्वांजलि दिल्ली की अम्बेडकर विरोधी भाजपा सरकार को हटा कर होगी। राम सागर रावत
बाराबंकी 14 अप्रैल सपा, बसपा, रालोद महागठबन्धन के प्रत्याशी रामसागर रावत ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में अयोजित अम्बेडकर जयन्ती पर भारत रत्न  डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्र्यापण कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान रचयिता डा0 भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्वांजलि दिल्ली की अम्बेडकर विरोधी भाजपा सरकार को हटा कर होगी। श्री राम सागर रावत ने कहा कि बाबा साहब के संविधान में हिन्दू, अल्पसंख्यक, पिछड़े, दलित सबको बराबर से जीवन व्यतीत करने का अधिकार प्राप्त है जिससे भाजपा की सरकारें खिलवाड़ कर रही है। आज हम सबका परम् कर्तव्य डा0 अम्बेडकर के संविधान की रक्षा करना हैं। 

समाजवादी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डा0 अम्बेडकर का संविधान दुनिया का सबसे खूबसूरत संविधान है मौजूदा भाजपा सरकारें अपने निजी हित स्वार्थ में उससे भी खिलवाड़ कर रही है। उन्होने कहा कि हमंें आज वक्त मिला है कि अम्बेडकर जी के संविधान की रक्षा महागठबन्धन को वोट देकर करें।  

इस अवसर पर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी हुमायू नईम खान, प्रदेश सचिव हफीज भारती, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविन्द यादव, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीकी, जिला महामंत्री अनिल यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, सदर अध्यक्ष कामता यादव, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा, मो0 सबाह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा ’’बब्लू’’ रिजवान संजय, मनोज कुमार वर्मा ’’मन्नू’’, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह आर्यन, आशीष त्रिपाठी, यशवन्त यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,  जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड यशवन्त सिंह, जिला सचिव ज्ञान सिंह यादव, वरिष्ठ सपा नेता मौलाना असलम बसपा कोआर्डिनेटर  आर0डी0राव, वरिष्ठ बसपा नेता विमल गौतम, पूर्व सभासद मेराज आलम ’पप्पू’, नीरज कुमार वर्मा, शारिक अहमद, हशमत अली ’गुड्डू’, मो0 उबैद अशहद ’अश्शूू’, रूद्र प्रताप सिंह आदि लोग प्रमुख रूप उपस्थित रहें।