कानून व्यवस्था की नब्ज टटोलने आए एडीजी ने पुलिस को दिए आचरण सुधारने के निर्देश
कन्नौज। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने गुरुवार को जनपद भ्रमण किया। यहां उन्होंने अपराध एवं कानून व्यवस्था की नब्ज टटोलते हुए जनता के प्रति अपना आचरण नसीहत दी। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक जय नारायण सिंह ने थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, क्षेत्राधिकारियों की बैठक कर अपराध समीक्षा की। यहां उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि थानों में अपराधों का पंजीकरण करने में हीला-हवाली ना बरती जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के कार्य और आचरण को भी दुरुस्त रखने व बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। लूट/डकैती की घटनाओं का साक्ष्यों सहित सही सही खुलासा किया जाए। 

अपराध रोकने एवं अपराधियों की धरपकड़ सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र में जनसहयोग से अधिकाधिक सी.सी. टी.वी. कैमरों से आच्छादित किया जाए। बैंकों का नियमित भ्रमण कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बैंक कर्मियों से निरन्तर संवाद स्थापित करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में महिला उत्पीड़न, स्नैचिंग, लूट की वारदातों को न होने दे।