दिल्ली को यमुना का पानी बेचेगा हिमाचल, सालाना 21 करोड़ होगी कमाई
हिमाचल सरकार नई दिल्ली को यमुना नदी का पानी बेचेगी। इससे हिमाचल को सालाना 21 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। यमुनानगर के ताजेवाला कॉरीडोर से प्रदेश सरकार अपने हिस्से में आने वाला सारा तीन फीसदी पानी दिल्ली सरकार को बेचेगी। यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

ताजेवाला कॉरीडोर के कुल उपलब्ध 9.056 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी में से हिमाचल के हिस्से में 0.378 बिलियन क्यूबिक पानी आता है। इतना ही पानी रोजाना दिल्ली सरकार को बेचा जाएगा। अभी तक यह पानी बिना शुल्क हरियाणा या अन्यत्र दे दिया जाता है। दिल्ली सरकार ने हिमाचल सरकार से यमुना नदी का पानी बेचने की पेशकश की थी। इस मामले को कैबिनेट बैठक में रखा गया। कैबिनेट ने यमुना में हिमाचल के जल के हिस्से को ताजेवाला कॉरीडोर में भुगतान के आधार पर बेचने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को अनुमति प्रदान की।

Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण