आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने पास किया दिशा बिल, 21 दिनों में दुष्कर्म आरोपियों पर फैसला

आंध्र प्रदेश की कैबिनेट ने बुधवार को आंध्र प्रदेश दिशा बिल, 2019 को स्वीकृति दे दी है। अब महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मामलों का निपटारा 21 दिन में करने और दोषियों के लिए सजा-ए-मौत को अनिवार्य बनाता है। इस विधेयक को विधानसभा के मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा।


यह कानून, आंध्र प्रदेश अपराध कानून में एक संशोधन होगा जिसे 'आंध्र प्रदेश दिशा कानून' नाम दिया गया है। पड़ोस के तेलंगाना में हाल ही में दुष्कर्म और हत्या का शिकार हुई महिला पशु चिकित्सक की याद में यह कानून लाया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य मसौदा कानून को भी मंजूरी दी गई जो महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालतों के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
सरकारी सूत्रों की मानें तो यह दोनों विधेयक राज्य विधानसभा के मौजूदा शीतकालीन सत्र में पेश किए जा सकते हैं। प्रस्तावित 'आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम' के तहत, दुष्कर्म के लिए मौत की सजा का प्रावधान किया गया है।
संशोधित कानून, ऐसे मामलों में जहां संज्ञान लेने लायक साक्ष्य उपलब्ध हों, जांच को सात दिनों में पूरी करने और अगले 14 दिनों में अदालत से मुकदमा चलाने का प्रावधान करता है ताकि 21 दिनों के भीतर सजा दी जा सके।
वहीं मौजूदा कानून ऐसे मामलों में मुकदमा चलाने के लिए चार महीने का समय देता है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने, 'महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ निर्दिष्ट अपराध के लिए आंध्र प्रदेश विशेष अदालत कानून, 2019' के मसौदे को भी स्वीकृति दे दी है।
इस कानून के तहत, सभी 13 जिलों में विशेष अदालतें गठित की जाएंगी जो दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, तेजाब हमला और सोशल मीडिया के जरिए उत्पीड़न जैसे महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अत्याचार के मामलों में मुकदमा चलाएंगी। अपराध की गंभीरता को देखते हुए, इस कानून में पॉक्सो कानून के तहत मिलने वाली सजा के साथ ही 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया गया है।

Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण