90 फीसदी जली उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता, एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए एयर एंबुलेंस का प्रयोग किया जाएगा। लखनऊ पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शाम को पीड़िता को एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। 




जानकारी के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता रायबरेली मामले की पेशी के लिए जा रही थी। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। लखनऊ में सिविल अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती है। पीड़िता को देखने एडीजी जोन एसएन सावंत सिविल अस्पताल पहुंचे।




90 प्रतिशत जल चुकी है पीड़िता


निदेशक डॉ. डीएस नेगी का कहना है कि पीड़िता 90 प्रतिशत जल चुकी है। इलाज के लिए अपनी पूरी टीम लगा रखी है। पीड़िता सुबह सवा दस बजे सिविल अस्पताल पहुंची थी। सिविल अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रदीप तिवारी पीड़िता का इलाज कर रहे हैं। घटना की गहन तफ्तीश की जा रही है। इस घटना से जुड़े कुछ और तथ्य भी मिले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता को पेन किलर समेत फ्लूड चढ़ाया गया है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव मामले में पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के प्रशासन को आदेश दिए हैं। वहीं अखिलेश यादव ने इस मामले मे योगी सरकार से सामूहिक इस्तीफे की मांग की है।
आईजी ने बाताया कि पांच दिन पहले 30 नवंबर को मुख्य आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके बाद से ही बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था। आज मौका पाकर चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।



Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण