ग्रामीण पर दागी गोली, आंख के पास लगने से लहूलुहान, गंभीर
मथुरा। महावन के नगला बीच पर बृहस्पतिवार को खेत पर पानी लगाते हुए कहासुनी हो गई। पड़ोसी ने लाइसेंसी रायफल से गोली दाग दी, जो कि बांई आंख के पास लगी। युवक लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही ह्रै।
थाना महावन के नगला बीच निवासी प्रवीन पुत्र विजय सिंह अपने खेत पर पानी लगाने गए थे। काफी देर तक पड़ोसी जयनारायण अपने खेत पर पानी लगा रहा था। प्रवीन ने जयनारायण से पानी लगाने की बात कही, इसी पर विवाद हो गया। जयनारायण, उसके बेटे और नाती ने हमला बोल दिया। इसी बीच लाइसेंसी रायफल से प्रवीन पर गोली दाग दी, जो कि उसकी बांई आंख पर लगी तो वह लहूलुहान होकर खेत में गिर गया।
हमलावर चारों भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। यहां हालत खराब होने पर आगरा के एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घायल के छोटे भाई रिंकू की तहरीर पर जयनारायण पुत्र भगवान सिंह, उसके बेटे कोमल, ओमी और नाती जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोमल रिटायर्ड फौजी पर आरोप लगाया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण