कांग्रेस ने किया विद्युत मजदूर संगठन के आंदोलन का सपोर्ट

 बाराबंकी। स्थानान्तरण नीति की अनदेखी करते हुए शतप्रतिशत किये गये लिपिकीय स्थानान्तरण के विरोध में गुरूवार को चैथे दिन भी उ.प्र. बिजली मजदूर संगठन का धरना जारी रहा। वहीं 
कर्मचारियों में काफी आक्रोश, आगे उग्र प्रदर्शन करने पर डटे लोग। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत बाराबंकी द्वारा जनपद के उच्च स्तर से स्थानान्तरण से बचे हुए। अवशेष सभी लिपिकीय कर्मचारियों का शतप्रतिशत स्थानान्तरण किये जाने के विरोध में उ0 प्र0 बिजली मजदुर संगठन द्वारा विद्युत वितरण खण्ड बाराबंकी के कार्यालय में आज चैथे दिन भी विरोध सभा आयोजित की गयी, जनपद के शतप्रतिशत लिपिकीय संवर्ग के स्थानान्तरण के विरोध में धरना गुरूवार को नगर में लगातार जारी जारी रहा। संगठन को भारतीय किसान यूनियन, नगर पालिका परिषद एवं कांग्रेस द्वारा समर्थन दिये जाने से आन्दोलन कर रहे कर्मचारियों को काफी आत्मबल मिला। 
 जिसकी पुष्टी बिजली मजदूर संगठन के समर्थन में करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता  तनुज पुनिया ने की। गुरूवार को कांगेज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, मो0 इरफान कुरैशी, जिला प्रवक्ता मरजू शर्मा, जिला सचिव  माहिददीन अंसारी, व जिला सचिव प्रदीप के अलावा कांग्रेस समर्थित मजदूर संगठन इंटक जिला अध्यक्ष  अमरेश रावत की अगुवाई में मौजूद रहे। 
 वहीं  प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया ने कहा कि यदि अधिकारी लोग माग नहीं मानते हैं तो कांग्रेस पार्टी संगठन के अग्रिम रणनीति में कंधा से कंधा मिलाकर साथ देगी। विरोध सभा में केके सिंह, विनोद कुमार गिरि,, राम अवध यादव, सौमित्र भट्टाचार्या, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।