जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 347 महिलाओं और 8 पुरुषों ने कराई नसंबदी

मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई, 2019। जनपद में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान अब तक 347 महिलाओं और 8 पुरुषों ने नसबंदी करायी है। 11 जुलाई से चल रहे इस पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के महत्व को समझाया जा रहा है । साथ ही लोगों की इच्छा अनुसार उन्हें स्थाई और अस्थाई गर्भ निरोधक साधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।    परिवार नियोजन अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एस के अग्रवाल ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े के तहत अब तक 347 महिलाएं, और 8 पुरुषों ने नसबंदी कराई। इसके अलावा 1194आईयूसीडी और 1210 अंतरा इंजेक्शन अपनाया गया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण अभियान में अभी किसी कारण कोई यदि नसबंदी शिविर में आने से रह गया हो, वह बाद में भी इस अभियान के साथ जुड़ सकता है। अंतरा को लेकर आशंका हो तो मिलाएं टोल फ्री नंबर डॉ. एस के अग्रवाल ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन परिवार नियोजन का बेहतर विकल्प है। अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन हर तीन माह में लेना होता है। अंतरा को लेकर यदि किसी महिला के मन में कोई आशंका है तो उसका निवारण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का टोल फ्री नंबर मौजूद है। 1800103344 नंबर पर कॉल करके महिलाएं अपनी जिज्ञासा शेयर कर सकती हैं और उसका समाधान भी पा सकती हैं। इसी नंबर पर गर्भ निरोधक गोली छाया के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इतना ही नहीं पहला इंजेक्शन लगवाने के साथ महिलाएं इस नंबर पर डायल कर अपना नाम रजिस्टर्ड कराएं ताकि उन्हें समय से इंजेक्शन के संबंध में जानकारी मिलती रहे। अगली बार इंजेक्शन लगवाने की तारीख की जानकारी भी इस नंबर से समय रहते दी जाएगी और इस नंबर पर दी गईं सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाती हैं। महिलाएं सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक निशुल्क कॉल कर सकती हैं।


क्या है आईयूसीडी ?


आईयूसीडी (इंट्रा यूटेरीन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस) तांबे और प्लास्टिक का बना एक छोटा सा उपकरण है। कई महिलाओं को यह भ्रांति होती है कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद आईयूसीडी लगवाना ठीक नहीं होता। डा.अग्रवाल का कहना हैं कि ऐसा कुछ नहीं है, सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद भी आईयूसीडी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अत्याधिक प्रभावी गर्भ निरोधक है। इसका प्रयोग इच्छानुसार रोककर गर्भधारण किया जा सकता है।