जाति वर्ग से उठकर लोगों ने भाजपा को राष्ट्रहित में वोट दिया -संजय जोशी

प्रयागराज-भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी जी का प्रयागराज आगमन पर भव्य स्वागत हुआ।
श्री जोशी आज एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंचे।उसके पश्चात टैगोर टाउन स्थित होटल पर पहुंचने पर भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी से बुके देकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का लोकसभा की स्थानीय दोनो सीट जिताने के लिए आभार जताते हुए अनौपचारिक वार्ता में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने सभी वर्गो के लिए ईमानदारी से काम किया उसी का परिणाम है कि भाजपा को सबका साथ मिला और सभी का विश्वास जीता जा सका
।जाति वर्ग से उठकर लोगों ने भाजपा को राष्ट्रहित में वोट दिया।
इस जीत में पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही.भाजपानीत सरकार प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और वैश्विक जगत में देश का मान बढ़ा है.आशा जताई कि जल्द ही कुछ लंबित समस्याओ पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
इसके पश्चात एक दो स्थानो पर लोगों से मुलाकात कर कार द्वारा लखनऊ प्रस्थान कर गए जहाँ पूर्व संगठन मंत्री स्व.रामप्यारे पाण्डेय के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात हवाई जहाज से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे.
स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय संयोजक देवेन्द्र नाथ मिश्र.पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील जैन.पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी.पूर्व विभाग संगठन मंत्री भगवती जी.कौशाम्बी जिला उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी.मनोज दुबे.अभय नारायण पाण्डेय.बृजेश गुप्ता.महेश मधुकर.परमात्मा सिंह.रामजी शुक्ला.विष्णु पाण्डे.रवींद्र त्रिपाठी.विजय शंकर मिश्र.नीलकंठ तिवारी.उमेश शुक्ला.योगिराज जी.संतोष सिंह.प्रमोद जायसवाल.अजय शुक्ला.कमलेश द्विवेदी.अनंत राखे.भानु अग्रवाल.राजेश सिंह.राजू सोनकर.अरविंद पटेल.सीटू चौधरी.पंकज श्रीवास्तव.दिलीप केशरवानी.पवन साहू.अजीत सिन्हा.अजीत राय आदि शामिल रहे।