एडीएम ने दी बाढ़ नियंत्रण कक्ष के टोलफ्री नंबर की जानकारी

बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बाढ़ की स्थिति में बाढ़ प्रभावितों के त्वरित सहायतार्थ कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार के पास स्थापित जिला बाढ़ नियत्रंण कक्ष संचालित होने की जानकारी देते हुए बताया कि नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष फैक्स संख्या-05248-226017 व टाॅल फ्री नम्बर-1077 है। 
एडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि नियत्रंण कक्ष में सुविधाएं हफ्ते के सातों दिन 24ओं घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु में जनपद का अधिकतर क्षेत्रफल बाढ़ एवं जल प्लावन से प्रभावित होता है। बाढ़ के साथ-साथ मकानों, मनुष्यों के जीवन, पशुओं की क्षति होने की सम्भावनायें बढ़ जाती हैं। जिसके आकंलन के लिए, दैवी आपदा तथा उससे उत्पन्न होने वाली स्थिति का सामना करने के लिए जिला मुख्यालय से तहसील प्रशासन, सिंचाई, बाढ़, चिकित्सा, जल निगम, विद्युत, नलकूप खण्ड, पशुपालन आदि विभागों से सम्पर्क स्थापित करने, राहत कार्य सुचारू रूप से संचालित करने व अद्यतन स्थिति से राहत आयुक्त एवं सचिव, उ0प्र0 शासन एवं आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या को सूचना देने एवं पीड़ितो को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए ही नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि दिए गए फोन नंबर व फैक्स पर लोग अपनी समस्या नोट करा सकते हैं व बाढ़ एवं अन्य दैवीय आपदाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी की दी जा सकती है। 


Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण