अलवर गैंगरेप: पति के सामने महिला के साथ 3 घंटे तक 5 दरिंदे करते रहे दरिंदगी, जानें पूरी दास्तां

एक तरफ देश का नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए 26 अप्रैल को राजस्थान के अलवर में मतदान हो रहे थे। वहीं दूसरी तरफ एक मासूम औरत के साथ दरिंदगी हो रही थी। लेकिन मतदान की वोटों के शोरगुल में महिला की दर्द से भरी चीख किसी के कान में नहीं पहुंची। पांच दरिंदों ने तीन घंटे तक महिला के पति के सामने महिला के साथ बारी- बारी से बलात्कार किया। ये पांच दरिंदे यहीं तक सीमित नहीं रहें उन्होंने हैवानियत की सभी सीमा को पार करते हुए इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया। महिला के साथ की गई अश्लीलता को कैमरे में कैद किया गया ताकी ब्लैकमेल करके पैसा वसूला जा सके। ये सब कुछ घटा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुलिस की नाक के नीचे। महिला सुरक्षा का दम भरके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के अधीन पुलिस ने इस मामले शिकायत हफ्तेभर बाद की।