*प्रियदर्शनी गांधी' के समर्थन में लोगों ने निकाली बाईक रैली* प्रयागराज।

 


प्रयागराज।
फूलपुर संसदीय क्षेत्र की प्रसपा प्रत्याशी प्रिया सिंह उर्फ
प्रियदर्शिनी गांधी ने सोमवार को नबावगंज पेट्रोल पम्प से
फाफामऊ विधान सभा में एक बाईक रैली निकाल कर प्रचार
प्रसार किया। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी गांधी ने अपने चुनाव
चिन्ह चाभी पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनाने की
अपील की। बाईक रैली नबाबगंज से शुरू होकर महेशगंज,
मंसूराबाद, आनापुर, कोरारी, बेरांवा, खरगापुर, सेरांवां,
बरीबोझ, बनइया का पूरा, वापस नबावगंज होते हुए
कौडि़हार, हथिगहां, मलाका होते हुए प्रयागराज पहुंचा।
इस बीच प्रियदर्शिनी गांधी ने मतदाताओं से कहा कि क्षेत्र
के विकास के लिए एक स्वच्छ छवि के उम्मीदवार की जरूरत है।
क्षेत्र में पानी, सड़क, अवारा पशुओं की समस्या है। पूरे
फूलपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक बाहर जाकर
अपनी रोजी रोटी कमाने को विवश हैं। उन्होंने एक
बात जोर देकर कही कि .फूलपुर का विकास का सपना लेकर आयी
हूं। आज तक इतने वर्षों से फूलपुर संसदीय क्षेत्र का जो
विकास होना चाहिए वह विकास नहीं हुआ। अपने आपको पं.
जवाहर लाल नेहरू को नाना कहने वाली प्रियदर्शिनी गांधी
ने कहा कि पं' नेहरू इस क्षेत्र से सांसद रहे यहां की जनता ने
उन्हें सर आंखों पर बैठाया। विकास के नाम पर ही हमारे
सुप्रीमो शिवपाल यादव ने इस उम्मीद के साथ उम्मीदवार
बनाया है कि क्षेत्र का विकास होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या
में कार्यकर्ता बाईक लिए क्षेत्र का भ्रमण किये।
जनता के बीच में इंदिरा गाँधी के पोती के नाम से प्रियदर्शनी की चर्चा चारों तरफ हो रही है।उन्हें देखने जे लिए लोगों की भीड़ लग जा रही है।