झारखंड में पांच चरणों में होगा मतदान, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे
झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी। 


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। पांच चरणों के मतदान में दूसरे चरण की वोटिंग सात दिसंबर को होगी। तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर जबकि 16 दिसंबर को चौथे चरण का मतदान होगा। पांचवें और आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। झारखंड में 2.265 करोड़ वोटर हैं। इस बार मतदान केंद्रों में भी 20 फीसदी का इजाफा किया गया है। 

चुनाव कार्यक्रम 

 


मतदान 


चरण       जिले      तारीख   
पहला       13       30 नवंबर
दूसरा       20        7 दिसंबर 
तीसरा       17       12 दिसंबर 
चौथा        15       16 दिसंबर
पांचवां       16       20 दिसंबर   

मतगणना : 23 दिसंबर 


नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान चुनौती झारखंड में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। राज्य के 19 जिलों की 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं। इसके अलावा 19 जिले संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष सुरक्षा इंतजाम कराए गए हैं। 



Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण