केंद्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करने अमेठी पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मंत्री स्मृति ईरानी
जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास कार्यों की निगरानी के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को अमेठी पहुंचीं। 
जनपद भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री के साथ जिला अस्पताल का अवलोकन करने के साथ वृद्धाश्रम, केजीबीवी व गो-आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों के साथ विकास कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। 
राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थी। इस दौरान राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री के साथ कई अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल रहे। 
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंची। इसके बाद जनपद भ्रमण के दौरान राज्यपाल उन्होंने कई योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही विकास व जनकल्याण कार्यक्रमों की हकीकत जांचते हुए अफसरों के साथ बैठक की। 
राज्यपाल अपने कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 10:15 बजे एचएएल स्थित हेलीपेड पर उतरीं और कार से गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल पहुचीं। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का अवलोकन व वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। 
वृद्धाश्रम से निकलकर राज्यपाल जामों स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद करेंगी। यहां से निकलकर राज्यपाल 12:30 बजे अस्थाई गो-आश्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए 01:00 बजे एचएएल गेस्ट हाउस पहुंचेगी।
एचएएल में विश्राम के बाद 3:00 बजे से 4:00 बजे तक केंद्रीय कार्यक्रमों की हकीकत जांचने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। बैठक के बाद राज्यपाल लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। राज्यपाल के साथ सभी कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी साथ होंगी।

Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण