सोनाक्षी सिन्हा पर अब इस भाजपा नेता ने किया हमला, बताया पशु धन
कौन बनेगा करोड़पति में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न दे पाने के बाद से सोनाक्षी सिन्हा लगातार हमले झेल रही हैं। इसी को लेकर यूपी सरकार में श्रम कल्याण मंत्री सुनील भराला ने भी सोनाक्षी पर हमला बोला है। सुनील भाराला ने उन्हें पुश धन बताते हुए नाराजगी जताई।  
सुनील ने कहा कि नए जमाने में इस तरह के लोग सिर्फ पैसों के पीछे भाग रहे हैं। ये सिर्फ पैसा कमाने की फिक्र करते हैं और उसे खुद पर खर्च करने के बारे में सोचते हैं। इनको इतिहास और देवी-देवताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इनके पास सीखने का समय नहीं है। इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता है। 

यहां से शुरू हुआ था बवाल 

सोनाक्षी सिन्हा केबीसी-11 में शामिल हुई थीं। जो हॉट सीट पर राजस्थान की रूमादेवी की मदद के लिए पहुंची थीं। इस दौरान रामायण का एक सवाल पूछा गया जिसका जवाब सोनाक्षी नहीं दे सकीं। इसके लिए उन्हें लाइफलाइन इस्तेमाल करनी पड़ी। इसी के बाद से सोनाक्षी ट्रोलर्स के निशाने पर है और उनपर तरह-तरह के मीम्स बन रहे है। 

Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण