एक राष्ट्र,एक निशान,तथा एक विधान का संकल्प पूरा -डॉ शैलेश पाण्डेय
 

केन्द्र की मोदी सरकार के आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का संकल्प राज्य सभा में पेश करने तथा राज्य के पुनर्गठन विधेयक प्रस्तुत होने के बाद भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के सह संयोजक डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सिविल लाइन्स सुभाष चौराहा,हिन्दू हॉस्टल चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को तथा आपस मे एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी। डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय"एक राष्ट्र,एक निशान,तथा एक विधान का संकल्प पूरा कर रहा है। अब पूरे देश में एक ही संविधान,एक प्रधान और एक ही निशान रहेगा। आज सभी राष्ट्र भक्त भारतीयों के लिए यह गौरवमयी क्षण,वर्षों के कलंक धारा 370 का ध्वस्तीकरण भारत माता की ललाट को ऊँचा करने वाला है। भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय, जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है और सारा का सारा है आदि नारे लगाते हुए जश्न मना रहे थे। कार्यक्रम में स्वाति गुप्ता, डॉ रवींद्र, राम औतार गुप्ता, सुचेत शर्मा,धर्मेन्द्र सिंह,अमन पाण्डेय, राजन सिंह, कुंदन सिंह, आशीष मिश्र, महेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।