त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में 35 ं एवं धारा 370 समाप्त की जाने की जानकारी मिलने पर सभी क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को दिल से बधाई देते यहां वहां नजर आए सभी सरकार के इस ऐतिहासिक कदम की सराहना करते नहीं थक रहे है। लोगों का उन्माद जय श्री राम के उद्घोष में तब्दील हो पूरा क्षेत्र गुंजायमान किए रहा।
इस मौके पर स्थानीय मुख्यालय सहित मंगलपुर, लोनीकटरा, हुसेनाबाद, भिलवल, छवीलचैकी, कान्हूपुर, परीवा, मंझूपुर, बड़वल, खमन खेड़ाख् पोखराख् बहादुरपुरख् बहुता धाम आदि स्थानों पर लोगों ने ढोल नगाड़े मृदंग बजा कर तिरंगा शोभायात्रा निकाली लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कराते नजर आए। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुनील सिंह, सचिन सिंह, प्रधान अम्बर शरण जायवाल, प्रहलाद शरण जायसवाल, पिन्टू त्रिवेदी, अतुल रावत, मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संतशरण मौर्य, मीडिया प्रभारी उमा महेश त्रिवेदी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व सहकारी समिति अध्यक्ष बचान रावत रिंकू सिंह ठाकुर संदीप सिंह प्रधान रामपती देवी, प्रधान भगवान दीन सिह, प्रधान अरुण शुक्ला, प्रधान बृजेंद्र कुमार शुक्ला, रामनिवास त्रिवेदी, मंगल पुर निवासी समाज सेवीअजय सोनी आदि सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों से मिलकर खुशी का इजहार किया।
370 समाप्त किए जाने पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर