यूपी में स्वतंत्र देव सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

वर्तमान में यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा कर दी गई है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति से संबंधित एक लेटर जारी कर इसकी घोषणी की है।