वन महोत्सव पर एसडीएम पंकज सिंह ने किया वृक्षारोपण 

फतेहपुर बाराबंकी। वन महोत्सव पर वन रेंज द्वारा फतेहपुर तहसील परिसर  में उप जिलाधिकारी पंकज सिंह अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ वृक्ष रोपण किया। 
उपजिलाधिकारी ने बताया कि सांकेतिक वृक्ष रोपण कार्यक्रम पर लोगों को पेड़ लगाने के लिए लोगों में जागरुकता दिलानी है। क्योंकि प्रतिवर्ष करोडों  पेड़ लगाये जाते हैं। लेकिन सही देख रेख के अभाव से उनका पनपना मुश्किल हो जाता है। उन्होनें कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी से जानकारी मिली है कि ग्राम बहरौली में लगभग पाँच हजार पेड़ लगाये गये थे। लेकिन सही परिवरिस न पाने से पेड़ नहीं पनप  पाये । इससे यह प्रतीत होता है कि पेड़ों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि उनका पनपना हरे भरे होना अति महत्वपूर्ण हैं। इसीलिये हमने खण्ड शिक्षा अधिकारी व अपर  मुख्य चिकित्सा  अधिकीरी से वार्ता कर ये निर्णय लिया गया है विद्यालयों में पेड़ लगा कर उनके पनपने के लिए शिक्षकों द्वारा मॉनिटरिंग कराई जाये। और स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी पीपल और नीम आदि के पेड़ लगाये जायें। जिनसें छाया व ऑक्सीजन जन  मानस को प्राप्त  हो और वातावरण शुद्ध हो। इस वन महोत्सव कार्यक्रम में तहसीलदार फतेहपुर सुरेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार पुष्पकर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर  बहादुर सिंह,बार एशोशियन  अध्यक्ष गिरीश चन्द्र वर्मा, महामन्त्री गिरीश कुमार मौर्य अधिवक्ताओं सहित तहसील अधिकारी व कर्मचारियों नें भाग लिया।