सिद्धौर बाराबंकी। सावन मास के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक पौराणिक सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति भाव से भगवान भोले का जलाभिषेक कर शिव भक्तों का भोर पहर से मंदिर पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा और पुलिस की अभिरक्षा में कतार बद्ध होकर भगवान भोले की शिवलिंग का जलाभिषेक किया सुरक्षा व्यवस्था के तहत थानाध्यक्ष असंद्रा उदय राज निषाद सिद्धौर चैकी प्रभारी अशोक सिंह महिला पुरुष कांस्टेबल भारी संख्या में मौजूद रहे। वहीं अपराहन करीब 2 बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भी भगवान भोलेनाथ के मंदिर में हाजिरी लगाते हुए उनका दूध से अभिषेक कर मनोकामनाओं को पूर्ण करने की अर्जी लगाई।
सोमवार अपराहन सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर सिद्धौर पहुंचकर पूर्व ग्राम्यविकास मंत्री अरविंन्द कुमार सिंह गोप ने अपने समर्थकों के साथ देवाधिदेव महादेव भोले के दरबार में माथा टेक कर पुष्प जल दूध दही घी शहद गंगाजल फल मिष्ठान आदि से उनका अभिषेक किया। उसके बाद भगवान भोले शिव की आरती कर मंदिर के पुजारी अनिल पुरी से आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान उनके साथ सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर रमेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार रावत, प्रद्युम्न कुमार वर्मा, पौवा पवन वर्मा, सोनू रावत, अभिषेक यादव, सोनू सिंह, सुशीम वर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, पिंटू वर्मा आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा सरकार के पूर्व मंत्री गोप ने भोलेनाथ का किया अभिषेक