बाराबंकी। लखपेडाबाग मोहल्ले स्थित स्व. रामसेवक यादव स्मारक इंटर काॅलेज के प्रांगण में समाजवाद के पुरोधा, गरीबों एवं दलितों के मसीहा स्व0 राम सेवक यादव की जयन्ती धूमधाम से विभिन्न आयोजनों के बीच मनाई गई। जिसमें श्रद्धां सुमन अर्पित करने उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार ऐसोसिएशन अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने की।
स्व. रामसेवक यादव जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्धक डाॅ0 विकास यादव सहित उपस्थित तमाम गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी में भारत सिंह यादव ने ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम सेवक यादव एक सच्चे जननायक थे। क्योकि उनका जीवन अपने लिए नही बल्कि समाज के हित समर्पित था। उन्होने समाज में व्याप्त ऊँच-नीच की खाई को पाटकर समाज को एक नई दिशा देने का बीड़ा उठाया और अपने सिद्धांतों को केवल वाचिक ही नही व्यवहारिक रूप दिया।
विद्यालय प्रबन्धक डा0 विकास यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामसेवक समाज के हर वर्ग को सुखी व संतुष्ट देखना चाहते थे। उनका सम्पूर्ण जीवन दलितो, शोषितो व वंचित वर्ग के उत्थान के लिये समर्पित रहा। उनके सिद्धान्त आज के भौतिकतावादी युग में एक प्रकाश स्तम्भ के रूप में हम सब को दिशा देने का कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ''बब्बन'' एडवोकेट, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेश दीक्षित, एस0डी0 यादव, हिमान्षु यादव, चैधरी राम सेवक यादव, जयवन्त यादव, दिनेश शर्मा, दिलीप गुप्ता, दीनदयाल यादव, डा0 वीरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डा0 जगन्नाथ वर्मा, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
समाज के हित समर्पित था बाबू जी का जीवन: भारत सिंह यादव