बृजेश सिंह बने भाकियू जनशक्ति संगठन के जिला महासचिव, हुआ स्वागत

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश कार्यालय पर आहूत बैइक में  राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र कुमार सिंह के जारी निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने ब्रजेश सिंह को जिला महासचिव बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा नियुक्ति का जनपद भर के भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं जिला महासचिव बृजेश सिंह को पद मिलने पर जनपद में खुशी मनाई गई। भाकियू नेताओं ने महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। किसानों ने कहा कि इससे उनके संगठन को और मजबूती मिली है जिससे वे अब और ताकत के साथ किसानों को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष के लिए सक्षम महसूस कर रहे हैं।