लल्लू सिंह को बधाई देने वालों का लगा ताता


अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा चुनाव में लल्लू सिंह की जीत पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा हैं। बधाई देने वालों में समाजसेवी राजेश सिंह मानव ने कहा कि भाजपा की जीत भारत की जीत हैं। उन्होंने कहा कि भारत मे नरेन्द्र मोदी की प्रचण्ड जीत से देश विदेश खुशिया मना रहा हैं। कहा कि भारत को ऐसा प्रधानमंत्री पहली बार मिला है जिसने देश नही बल्कि विदेश में भी अपनी छाप छोड़ी हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी नेता का चुनाव प्रचार करने के लिए विदेश से लोग भारत आये और घूम घूम कर नरेन्द्र मोदी के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि लल्लू सिंह ने अपने पांच वर्षों के कार्य काल मे जनपद का जो विकास हुआ है ऐसा किसी भी सांसद के कार्य काल मे नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में जनता को न तो रसोई गैस की किल्लत हुई और न ही बिजली की जबकि पिछली सरकारों में जनता को इन मूलभूत सुविधाओं के लिए घण्टो लाइन लगानी पड़ती थी। और इस भीषड़ गर्मी में रात भर लोगो को हाथों से पंखा ही छलना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नही हैं दिन रात बिजली मिल रही है और रसोई गैस सिलेंडर कभी भी लिया जा सकता हैं।