गृहक्लेश में महिला ने मासूम पुत्रियों समेत केरोसीन छिड़क दी जान


महिला सहित एक मासूम की मौत दूसरी 13वर्षीय लखनऊ रेफर
बाराबंकी। पारिवारिक विवाद में महिला ने अपनी मासूम पुत्रियों के साथ केरोसीन तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें एक पुत्री के साथ महिला की ज्यादा जल जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी मासूम बच्ची की ज्यादा जलने से हुए जख्म के चलते हालत खराब देख जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम रसूलपूर किदवई निवासी प्रदीप यादव की पत्नी अंजुलता(40) ने पारिवारिक विवाद के चलत अपनी मासूम पुत्रियों अंशिका(13) व रिया(09) के साथ केरोसिन तेल डालकर आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। जहांगीराबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर जाकर छानबीन करने पर उन्होंने पाया कि गृह-क्लेष में अजुंलता ने स्वयं आग लगाकर जान देने का प्रयास किया था। जिसमें उसकी मौके पर व मासूम रिया की इलाज दौरान मौत हो गई। दोनो के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अन्त्यपरीक्षण के लिए भेजा है। वहीं यी है। जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं दूसरी जलकर बुरी तरह जख्मीं अशिंका को चिकित्सकों ने हालत खराब देख लखनऊ रेफर कर दिया है।