बुद्ध पूर्णिमा को लेकर जगह-जगह हुए भव्य आयोजन कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, बुद्ध की पूजा अर्चना करते तमाम अनुयाई

बाराबंकी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर जनपद भर में आयोजनों की धूम रही। बड़े पैमाने पर लोगों ने बुद्ध का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व उनके विचारों पर गोष्ठियों को आयोजन भी लोगों ने किया। दुनिया भर में लोग शांति दूत के रूप में बुद्ध को पूजते हैं। 
कांग्रेसियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डाॅ पीएल पुनिया के ओबरी स्थित आवास में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई। डाॅ पुनिया ने बुद्ध प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं अपने संबोधन में डाॅ पुनिया ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने तत्कालीन रूठियो और अंधविश्वास का खंडन करके एक सहज मानव धर्म की स्थापना की। समाज का बताया कि जीवन, संयम, सत्य और अहिंसा का पालन करते हुये पवित्र और सरल जीवन व्यतीत करना चाहिये। उन्होंने बताया कि इसी दिन बुद्ध का जन्म हुआ था व इसी दिन इन्हे ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसी दिन इनका महानिर्वाण भी हुआ। इसलिये हिन्दी माह के दूसरे महीने में बैशाख की पूर्णिमा को गौतम बुद्ध की जयंती या फिर बुद्धि पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, दीपक सिंह रैकवार, विजयपाल गौतम, सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
गौतम बुद्ध जयंती पर फैजाबाद रोड निकट हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के पास शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें हजारों बुद्ध के अनुयायियों ने शरबत यूपी प्रसाद ग्रहण किया। जिसका शुभारंभ सर्वप्रथम पंचशील, त्रिशरण, बुद्ध वंदना करने के उपरांत बाबा साहब अंबेडकर व तथागत बुद्ध को पुष्प अर्पित करते पूर्व सांसद रामसागर रावत, सदर विधायक सुरेश यादव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक आर पी गौतम एडवोकेट ने कहा कि बुद्ध संसार में सर्वोपरि है उनका उपदेश है कि इस संसार में दुख है, तो उसका कारण है, कारण है, तो उसका निवारण है, यदि निवारण है तो दुख नहीं हो सकता है। बुद्ध ने कहा था कि अपना प्रकाश स्वयं बनो इस उपदेश से देश व समाज को खुशहाल, विकासशील बनाया जा सकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉक्टर विनय वर्मा, डॉ प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र पटेल, सोना गौतम, सर्वेश कुमारी, शरला गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
त्रिवेदीगंज संवाददाता अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तजनों द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंडारे का आयोजन किया गया है ।मंगलपुर चैराहा स्थित भगवान बुद्ध  की प्रतिमा पर सभी समाज सेवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर सुबह 9 बजे से सायं 5  बजे तक आयोजित भोज में हजारों की संख्या में लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया ।उक्त  भण्डारे का आयोजन गत वर्षो की भांति सभी ग्रामवासियों के सहयोग से  किया गया