यूपी के जालौन जिले में रविवार को निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां ससुराल आए पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरा रखेड़ा की है। यहां पति-पत्नी में डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। जिस कारण पत्नी मायके उमराखेड़ा में ही रह रही थी। जबकि पति हमीरपुर जरिया थाना निवासी है
रविवार
को पति जितेंद्र अहिरवार ससुराल आया और पत्नी पूनम (23) की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र अहिरवार मजदूरी करता है। 2013 में शादी हुई थी।
हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी के पास आने से पहले जितेंद्र डाई पीकर आया था। पुलिस ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी के पास आने से पहले जितेंद्र डाई पीकर आया था। पुलिस ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।