पूर्व सीएम अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की जनसभा, बोले- पहले वो चाय वाला था अब चौकीदार बनकर आया है

सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता नफरत फैलाते हैं। अपने पुराने वादों पर बात नहीं करते। पहले वो चाय वाला बनकर आए थे। अब चौकीदार बनकर आए हैं। 


अखिलेश यादव ने सोमवार को लखीमपुर में जीजीआईसी मैदान पर खीरी की लोकसभा प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा और धौरहरा के बसपा प्रत्याशी अरशद सिद्दकी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा है। वोटों की बारिश गठबंधन के पक्ष में होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक महीने पहले हो सकता था, लेकिन नाम बदलकर दूसरों के काम अपना बताकर बीच दोपहरी में चुनाव करा दिया है। इसकी सजा जनता भाजपा को देगी


भाजपा महागठबंधन को मिलावटी गठबंधन तो कहीं कुछ और न जाने क्या-क्या बोल रहें है। हम भाजपा से पूछ रहे हैं कि 38 पार्टियों के साथ मिलकर उन्होंने कौन सी मिलावट की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन गरीबों का गठबंधन हैं।
गठबंधन की वजह से ही विपक्षी दलों की भाषा बदली जा रही है।  भाजपा के पास जमीन का कोई मुद्दा हो तो बताएं। भाजपा को अब पांच साल नहीं बल्कि बाबा मुख्यमंत्री के दो साल मिलाकर यानी सात साल का हिसाब देना होगा। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दो गुनी करने और 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। 
आय दोगुनी करना तो दूर गन्ना का भुगतान भी 14 दिनों में नहीं किया। किसान भटकता रहा। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार चमत्कारी है। पांच किलो यूरिया की चोरी कर ली। गैस सिलिंडर दिए तो गैस कम कर ली। पहले चाय वाला बनकर आए थे। आज चौकीदार बनकर आए हैं। इनकी चौकीदार की चौकी छीननी है। हमें ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए जो बड़े-बड़े उद्योगपतियों को भाग जाने दे रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक और भाजपा ने दो गड्ढों वाले शौचालय बनाए, लेकिन पानी किसी शौचालय को नहीं दिया।  

Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
कश्यप निषाद संघ के तत्वाधान में धूमधाम से महार्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज की मनाई गई जयंती
Image
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image