बाइक और कार सवारों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत

सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र में सिरसागंज नसीरपुर मार्ग पर आमौर दरिगापुर पर मंगलवार रात बाइक सवार युवकों और कार सवार लोगों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है। फायरिंग के दौरान नेजा चढ़ाकर लौट रहा एक किशोर भी छर्रे लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


गांव आमौर दरिगापुर निवासी विकास उर्फ उल्ला और संतोष के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। मंगलवार को दोपहर में दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने विवाद शांत करा दिया था। मंगलवार रात को विकास उर्फ उल्ला अपने साथी के साथ बाइक से गांव आ रहा था। रास्ते में कार सवार संतोष ने विकास को देखा तो बाइक में कार से टक्कर मार दी। संतोष ने फायरिंग शुरू कर दी तो कार से भी फायरिंग होने लगी दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
फायरिंग में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को सिरसागंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक युवक का शव पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई है। फायरिंग में नेजा चढ़ाकर लौटे आमौर निवासी एक किशोर छर्रे लगने से घायल हो गया।
घायल किशोर विपिन को भी सिरसागंज के अस्पताल लाया गया। उधर फायरिंग में कार में सवार युवक भी घायल हुआ। उसे लोग एंबुलेंस से सीधे इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में इस युवक ने भी दम तोड़ दिया। एंबुलेंस चालक रास्ते से ही शव को वापस लौटा लाया।
मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। घटना स्थल से पुलिस ने तीन खोखे भी बरामद किए हैं। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि घटना रंजिश से जुड़ी है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। दोनों पक्ष से एक-एक युवक की मौत हुई है। मरने वालों के नाम पता किए जा रहे हैं।


Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
कश्यप निषाद संघ के तत्वाधान में धूमधाम से महार्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज की मनाई गई जयंती
Image
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image